इन्सोम्निया अर्थांत नींद ना आने की बीमारी। आजकल इस बीमारी के पीड़ित आपको लगभग हर घर में मिल जायेंगे। एक ना एक व्यक्ति इस बीमारी से पीड़ित है। ये बीमारी हर आयु के व्यक्तियों को प्रभावित कर रही है।
अगर आप इस बीमारी से पीड़ित है तो आपका पाचन तंत्र हमेसा डिस्टर्ब रहेगा। आपका मूड खराब रहेगा। आपका काम में मन नहीं लगेगा। आप इमोशनल बीमारियों से पीड़ित रहेंगे। आपका सामाजिक स्वास्थ और शारीरिक स्वास्थ दोनों डिस्टर्ब रहेंगे। आप देखेंगे की देश में लगातार इन्सोम्निया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
यहीं कारण हे की हमारे देश में दिनोदिन नींद की गोलियों की डिमांड बढ़ती जा रही है। इससे ये तो पता चलता है की हम सोना तो चाहते है लेकिन सो नहीं पा रहे है।
क्या नींद की गोलियां इन्सोम्निया का इलाज है या फिर अपनी जीवन शैली में परिवर्तन इसका इलाज है।
दोस्तों अगर आप स्वस्थ,समृद्ध और सुखी जीवन जीना चाहते है तो आपको इन्सोम्निया जैसी बीमारी से अपने आपको बचाकर रखना होगा।
पर्याप्त नींद हमारे शरीर को हील करती है। मेडिकल साइंस के अनुसार कम से कम 7-8 घंटे की नींद अच्छी मानी जाती है। नींद की दरें उम्र के अनुसार अलग अलग हो सकती है।
पर्याप्त नींद आपको तनाव मुक्त करती है। नींद के दौरान आपके शरीर में रिपेयर का कार्य चलता है। पर्याप्त नींद लेने से आपकी क्रिएटिविटी बढ़ती है।
दोस्तों ये कुछ ऐसे कारण है जिनकी वजह से आज इन्सोम्निया के मरीजों को संख्या बढ़ती जा रही है :-
1. भोजन :-
आप क्या खा रहे है और कब खा रहे है। ये बहुत मायने रखता है। दोस्तों आज हम लोग जीने के लिए खा रहे है खाने के लिए नहीं जी रहे है। गलत खाना आपके पाचन तंत्र को प्रभावित करता है जिसकी वजह से पाचन से सम्बंधित कई रोग जन्म ले लेते है।
जब आप स्वस्थ और संतुलित भोजन करते है तो ये आपके शरीर में आसानी से पच जाता है और आपके लिए बायोलॉजिकल क्लॉक का भी काम करता है।
2. तनाव :-
तनाव भी एक बहुत बड़ा कारण है नींद को प्रभावित करने का। आप समस्या केंद्रित ना बने बल्कि समाधान केंद्रित बनें। लगातार तनाव में बने रहने से आपका पूरा शरीर नकारात्मकता की चादर ओढ़ लेता है।
3. सोशल मीडिया :-
आज कल लोग मोबाइल के साथ सो रहे है और मोबाइल के साथ ही उठ रहे है। रात को देर तक मोबाइल के उपयोग से नींद हार्मोन मेलाटोनिन का रिसाव प्रभावित होता है। जब तक आपकी आँखों पर रोशनी पड़ती रहेगी ये नींद हार्मोन कम निकलेगा और आपको नींद नहीं आएगी। आपने देखा होगा की जैसे ही सुबह में आपकी आँखों पर सूरज की रौशनी पड़ती है आपकी आँखे खुल जाती है। आपको सोने के लिए अँधेरे और कम तापमान की जरूरत होती है। इसलिए आपको देर रात तक मोबाइल के उपयोग से बचना चाहिए।
लोग घंटो का समय सोशल मीडिया पर ऐसे ही बिता देते है उन्हें पता ही नहीं चलता है। डॉक्टर ये कहते है की सोने से कम से कम 2 घंटे पहले आप मोबाइल का उपयोग करना बंद कर दें और सोते समय मोबाइल को कम से कम 4 फ़ीट की दूरी पर रखे।
4. ख़राब स्वास्थ :-
जब तक आपके शरीर में कोई भी डिस्टर्बेंस चल रहा है आप पर्याप्त नींद नहीं ले सकेंगे। इसके लिए आप समय से खाना खाये और पर्याप्त व्यायाम जरूर करते रहे।
स्टडी ये कहती है की नींद ना आने की वजह से आज तक कोई मरा नहीं है लेकिन लगातार इस समस्या के साथ बने रहने से मरने की तैयारी जरूर शुरू हो जाती है।
दोस्तों ये इन्सोम्निया के कुछ कारण और उपाए है। आशा करता हूँ आपके लिए लाभदायक होंगे।
अपने प्यारे से कमेंट करें और इस आर्टिकल को शेयर भी करें।
---------------------------------------------------------------------------------------
ENGLISH TRANSLATION:-
Insomnia means sleepiness. Nowadays, victims of this disease will be found in almost every house. One person suffers from this disease. This disease is affecting people of all ages.
If you are suffering from this disease then your digestive system will always be disturbed. Your mood will be bad. Your work will not be liked. You will be suffering from emotional diseases. Your social health and physical health will be disturbed. You will see that the number of insomnia patients is increasing in the country.
This is the reason that the demand for sleeping pills is increasing day by day in our country. This shows that we want to sleep but are unable to sleep.
Are sleeping pills a cure for insomnia or is it a change in your lifestyle.
Friends, if you want to live a healthy, prosperous and happy life, then you have to protect yourself from diseases like insomnia.
Adequate sleep heals our body. According to medical science, sleeping at least 7-8 hours is considered good. Sleep rates may vary by age.
Adequate sleep relieves you of stress. During sleep, repair work is done in your body. Getting enough sleep increases your creativity.
Friends, these are some reasons due to which the number of insomnia patients is increasing today: -
1. Food: -
What are you eating and when are you eating it means a lot. Friends, today we are eating to live, we are not living to eat. Wrong food affects your digestive system, due to which many diseases related to digestion are born.
When you eat healthy and balanced food, it is easily digested in your body and also acts as a biological clock for you.
2. Tension: -
Stress is also a big reason to affect sleep. You should not be problem focused, but be solution focused. By being constantly under stress, your entire body covers the sheet of negativity.
3. Social Media: -
Nowadays people are sleeping with mobile and getting up with mobile. The use of mobiles late at night affects the leakage of the sleep hormone melatonin. As long as your eyes light on, these sleep hormones will be reduced and you will not sleep. You must have noticed that as soon as the sun shines on your eyes in the morning, your eyes open. You need dark and low temperatures to sleep. So you should avoid mobile usage till late night.
People spend hours like this on social media, they do not know. The doctor says that you should stop using the mobile at least 2 hours before bedtime and keep the mobile at least 4 feet away at bedtime.
4. Poor Health: -
As long as there is any disturbance going on in your body, you will not be able to get enough sleep. For this, you should eat food on time and do adequate exercise.
The study says that no one has died till today due to lack of sleep, but by continuing with this problem, the preparation to die definitely starts.
Friends, these are some of the causes and causes of insomnia. I hope you will be beneficial.
Comment with your beloved and also share this article.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
if you have any doubt or information please let me know.