शनिवार, 12 सितंबर 2020

सोचो और अमीर हो जाओ



                                          Positive Thinking Quotes in Hindi with Images                                          



सोचो और अमीर हो जाओ
 
नई सोच के आंदोलन में से एक सफल लेखक नेपोलियन हिल की विश्व प्रसिद्ध किताब है। जो अपने समय के अति सफल लोगो के अनुभवों के आधार पर लिखी गयी एक बहुचर्चित किताब है।
 
इस किताब ने लाखों लोगों के जीवन को परिवर्तित किया है और कर रही है। नेपोलियन हिल ने इस किताब को स्टील किंग रहे एंड्रीउ कार्नेगी के इंटरव्यू से प्रेरित होकर लिखा था। नेपोलियन हिल इस किताब में बताते है की जब वो कार्नेगी का इंटरव्यू कर रहे थे तो कार्नेगी ने कहाँ की सफलता के इन सिद्धांतो को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करों ताकि लोग गरीबी,संघर्ष और समस्याओं से घिरा जीवन ना जिये। 

नेपोलियन ने बताया है की स्टील किंग कार्नेगी के नियमों पर चलकर हैनरी फोर्ड ,जॉन दी रॉकफेलर ,वुडरो विल्सन ,अलेक्सजेंडर ग्रहमबेल  जैसे लोगों के जीवन में अद्भुद परिवर्तन देखने को मिले। जिनकी सफलता की कहानियाँ हम सब के सामने है।  

सोचो और अमीर हो जाओ   में एंड्रीउ कार्नेगी के उन महत्वपूर्ण नियमों को नेपोलियन हिल द्वारा विस्तार से बताया गया है जिनका अनुसरण करके आप भी अपने जीवन को परिवर्तित कर सकते है। यहां में इस किताब की समरी आप लोगों के साथ साझा कर रहा हूँ। आप इन नियमों पर विश्वास करके अमल में ला सकते है। 


1. सोच की शक्ति :- 

नेपोलियन कहते है की ''आपके विचार आपकी वस्तुएं होती है ''
जब कोई किसी एक बात के लिए सचमुच तैयार होता है तो ,यह उसकी बाह्य आकृति में झलकने लगता है। सोच की शक्ति इतनी में प्रबलता होती है जब आप सच्चे मन से किसी भी वस्तु को पाने का विचार एक बीज के रूप में अपने मन में बो देते हे और जब आप लगातार इस बीज को सींचते रहते है तो ये बीज पेड़ बनकर पूरे जीवन आपको फल देता रहेगा।

''संपत्ति सोच के सिद्धांत से शुरू होती है।''
 
2.इच्छा:-

नेपोलियन कहते है  की धनवान बनने का पहला कदम आपकी इच्छा होती है। इच्छा ज्वलंत होनी चाहिए। जो तब तक शांत ना हो जब तक आप उस वस्तु को प्राप्त ना कर ले जिसे आप चाहते है। आपकी इच्छा आपके लिए सम्मोहन का कार्य करनी चाहिए जो आपको रातों को जगा सके। 

3.आस्था :- 

नेपोलियन बताते है की धनवान बनने की रह में आपका अगला कदम आपकी आस्था होती है। आपने जो पाने की इच्छा अपने मन में की है उसके प्रति आपकी दृढ़ आस्था होनी चाहिए।आप जैसी आस्था रखेंगे आपको परिणाम भी वैसे ही मिलेंगे।  
''आस्था आपके दिमाग की वो अवस्था होती है जो स्वतः सुझाव के सिद्धांत के माध्यम से विकसित की जाती है।''

आप जिस वस्तु को पाना चाहते है उसे अपने अंतर्मन को बार बार बताये की आप इसे क्यों,कैसे और कब पाना चाहते है। आप अपने अंतर्मन को ये भी बताये की आपके अंदर वो तमाम क्षमताएँ है जो इस लक्ष्य को पाने के लिए उपयोगी है। बार बार ऐसा करते रहने से आपकी आस्था मजबूत होती चली जायेंगी।  


                                            Quote of the day in Hindi & English: 08th August With Suggestion (Tip)




4. स्वतः सुझाव :-

नेपोलियन कहते है की आत्म सुझाव एक ऐसा शब्द है जो सभी सुझावों और स्व प्रेरणाओं पर लागू होता है जो पांच इन्द्रयों के माध्यम से किसी के दिमाग तक पहुँचता है। 
आत्म सुझाव आपके आंतरिक संसार का ऐसा फ़िल्टर होता है आपके दिमाग में कोई भी विचार चाहे वो नकारात्मक हो या सकारात्मक इस फ़िल्टर से गुजरे बिना प्रवेश नहीं कर सकता है। आप जब किसी भी नकारात्मक अवस्था में होते है तो आपका अंतर्मन आपको आत्मसुझाव के माध्यम से हर संभव बचाने का प्रयास करता है क्योकि आपका अंतर्मन नेगेटिव होना चाहता ही नहीं है।    


5.कल्पना :- 

महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने कल्पना की शक्ति को बताते हुए कहा  था की ''आपकी कल्पना में आपकी इच्छा से ज्यादा शक्ति है।''
डेल कार्नेगी कहते है की ''live in day tite compartment'' अर्थात आप भविष्य में जहां जाना चाहते है उसको आज में जीना शुरू कर दे। जब आप लगातार कल्पना शक्ति का उपयोग करते रहेंगे तो आपके ब्रेन में इच्छाओं को लेकर पैटर्न बनने लगेंगे और आपकी इन इच्छाओं की प्राप्ति की राह आसान होती चली जायेगी।


                                        Index of /wp-content/uploads/2012/01/


 
6.संगठित नियोजन
7.निर्णय 
8.दृढ़ता 
9. मास्टर माइंड की शक्ति(अवचेतन मन की शक्ति)

दोस्तों ये कुछ नियम है जिनका अनुसरण करके आप अपने व्यवहार में परिवर्तन ला सकते है। कहते है की ''आपके व्यवहार से आपके विचार बदलते हे और विचारों से आपका संसार बदलता है। ''


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

if you have any doubt or information please let me know.

  🌍 धरती के रहस्य: एक अद्भुत ग्रह की गहराई में यात्रा (Geography Series – “धरती के रहस्य” विशेष लेख) 🌌 हमारी पृथ्वी – ब्रह्मांड में एक नील...