मंगलवार, 28 जुलाई 2020

मानव व्यव्हार (Human Behavior)




दोस्तों हमारी सफलता हमारे व्यव्हार पर निर्भर करती हे।  हम में से प्रत्येक इंसान ये चाहता  है  की ज्यादा से ज्यादा से लोग मुझे जानें ,लोग मेरा सम्मान करें  और  मेरी बात को माने । मेरी लोकप्रियता बढ़े। आपका व्यवहार ही है जो आपको  भीड़ से  अलग करता  है। 
हम में से हर व्यक्ति सफल होना चाहता है लेकिन अपने व्यव्हार में कोई परिवर्तन लाना नहीं चाहता है ।  आज का विषय बहुत ही महत्वपूर्ण है । किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले हमें  आपने आपको उस कार्य के लिए तैयार करना होगा  यदि हम उस कार्य में सफल होना चाहते है । 
मानव व्यव्हार जितना महत्व व्यापार में सफल होने में रखता हे उतना ही महत्व  निजी जीवन में सफल होने में  भी रखता है । हमारा व्यव्हार परिवार में हमारे रिश्ते निर्धारित करता है।  हमारे व्यवहार का प्रभाव हमारे बच्चों  की परवरिश पर भी दिखता है।

हम अपने व्यवाहर को प्रभावशाली  बना सकते है  इसके लिए  हमें  कुछ खास बातों पर ध्यान देना होगा है। मै  यहाँ  कुछ महत्वपुर्ण  नियम  आपको बता रहा हूँ  जिनको आप अपने जीवन में धारण  करके  अपने व्यव्हार में परिवर्तन ला सकते है :-


1. आलोचनाओं से बचें :- 

यदि आप चाहते हे की आपकी कोई आलोचना ना करें तो आप भी आज से ही दुसरो की आलोचना करनी बंद कर दें।  आलोचना से कोई सुधरता नहीं हे अलबत्ता सम्बन्ध जरूर बिगड़ते है। confucius ने कहा था की '' जब आपके घर की सीढ़ियां साफ ना हो तो दुसरो की छत पर जमी बर्फ की बात ना करें।'' 
यदि कोई  घटना घटित हुई हे तो उसके लिए किसी की आलोचना ना करें  बल्कि जिम्मेदारी लेते हुए समाधान पर फ़ोकस करें। आलोचना करने से हम अपनी क्षमताओ को खो रहे होते है। जब हम किसी की आलोचना कर रहे होते है  तो ये उतनी ही तेजी से हमारे पास वापिस आ जाती है। अपनी प्रतिक्रिया देते  समय थोड़ा रुक कर जरूर सोचे तब अपनी प्रतिक्रिया दें । 
बेहतर यही होगा की हम लोगों  की प्रशंसा करें  क्योंकि  हमारे पास लौटकर प्रशंसा ही आएगी। 


2.  लोगों की सच्ची तारीफ करने की आदत डालें :-

लोगों  की दिल खोकर सच्ची तारीफ करें।  उनको कामो की सरहाना करें ।  घर में पत्नी के कार्यो की तारीफ करें , ऑफिस में अपने अधीनस्थ की।  जहां भी  आपको मौका लगे वहां चूकिए मत लोगो की प्रशंसा जरूर करें ।  इससे आप लोगो के ज्यादा करीब पहुँचेगे। एक बात का खास ध्यान रखे प्रशंसा करें  ना की चापलूसी।  दोनों में  बड़ा फर्क हे एक दिल से निकलती है और दूसरी दांतो  से निकलती है।  प्रशंसा  हमेसा सच्ची होती हे और  चापलूसी हमेसा झूठी होती है। 


3. लोगों की इच्छानुसार काम करें :-

जब आप fishing के लिए जाते  है तो काटे में दाना अपनी पसंद का नहीं लगाते हे।  मछली की पसंद का लगाते है तभी तो हम मछली पकड़ पाते है। लोगों  का अपना व्यक्तित्व होता है यदि आप उनपर अपनी मर्जी थोपने की  कोसिस करेंगे तो इससे उनकी ego पर प्रहार होगा और आज कोई भी अपनी ego पर प्रहार कराना नहीं चाहता है। अगर आप अपने शुभ चिंतको की संख्या को बढ़ाना चाहते है तो लोग क्या चाहते आज से ही ये  समझना शुरू कर दें। 

4. दूसरे लोगो में रूचि लें :-

जब आप दूसरे लोगों में रूचि लेना शुरू कर देते  है तो लोग आप में रूचि लेना शुरू कर देतें  है। और हम में से हर एक व्यक्ति  चाहता है  की कोई उस में रूचि लें। आप लोगों को उनके नाम से पुकार कर देखें  वे कितना गौरान्वित महसूस करेंगे।  जो व्यक्ति दूसरों में रूचि नहीं लेता हे उसके जीवन में सबसे ज्यादा कठिनाइयाँ  आती है , वह दुसरो को सबसे जायदा नुकसान पहुँचाता है। इस तरह के व्यक्ति ज्यादा असफल देखे गए है। 

5. अपने चेहरे पर मुस्कान रखें:-

मुस्कान हमारे चेहरे पर ईश्वर का हस्ताक्षर होती हे।  मुस्कान जिंदादिली की पहचान होती है। शोध कहते हे की लोग ऐसे लोगों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते है जो मुस्कुराते रहते हे। ऐसे लोगों में किसी भी काम को सीखने की ज्यादा क्षमता होती है। हमारे चेहरे की मुस्कान का प्रभाव हमारे परिवार में भी दिखाई पड़ता है। आज हर व्यक्ति  ख़ुशी की तलाश में है।  आप अपने अंतर्मन को सही रखिये आपका बाहरी  वातावरण अपने आप सही हो जायेगा। 
''जिस व्यक्ति के पास मुस्कुराता हुआ चेहरा ना हो उसे अपनी दुकान नहीं खोलनी चाहिए''

6. लोगों  का सम्मान करें :-

जब आप किसी व्यक्ति से बात कर रहे होते हे तो उनकी बात को ध्यान पूर्वक सुने उनकी बात को बीच में ना  काटे। अगर आप उनकी बात से सहमत नहीं भी हो तो भी। आप कुछ ऐसे शब्दों का उपयोग कर सकते हे ''मान्यवर आप सही हे लेकिन क्या हम इस काम को कुछ इस तरह भी करके देख सकतें हे. .....  
ऐसे शब्दों का उपयोग करने से आपने विरोध भी कर दिया और अपनी बात भी मनवाली। और सामने वाले को बुरा भी नहीं लगा। घर में पत्नी के कार्यो की प्रशंसा करें। जहां  भी मौका लगे लोगों  का सम्मान करे। दिल से करें। 


7. सामने वाले व्यक्ति की रुचियों पर बात करें :-

लोगो को अपनी ओर  आकर्षित करने का सबसे अच्छा तरीका है की लोगों को उनकी रुचियों पर बात करने  दें। आज हर कोई चाहता हे की उसे कोई सुने। यदि आप ऐसा करते हे तो लोगो में काम करने की इच्छा बढ़ेगी।  लोग आपके ज्यादा करीब आने लगेंगे। 

 8. लोगों  के साथ वैसा व्यव्हार करें जैसा आप अपने साथ कराना चाहते है। लोगों को खास होने का अहसास करायें।  हर व्यक्ति हमसे किसी न किसी बात में खास होता हे। उसकी खास बात पर चर्चा करे। कोसिस करे उस खास बात को सीखने की। जब हम किसी के अच्छे की प्रार्थना करते है तो हम उस वक्त स्वार्थी होते है क्योंकि हम खुद के बारे में भी ऐसा ही सोच रहे होते है।  ये प्रकृति का नियम है जैसा हम  दुसरो के बारे विचार रखते है हमारे साथ वैसा ही होता है। 


9. लोगों में बुराई ना  देखे:-

 बल्कि अच्छा ये होगा की आप अपने व्यवहार पर ध्यान दें। दुसरो में गलतियां ढूढ़ कर आप अपने लिए आलोचक पैदा करते है ना की प्रशंसक। 

10. बहस से बचे :- 

जब आप बहस करते हे तो हो सकता हे आप सामने वाले को चुप करा दें।  आपको लगेगा  की मै जीत गया।  जी है आप जीत तो गए लेकिन सही मायने आप हार गए हे क्योकि आपने अपना एक शुभ चिंतक खो दिया।  बहस में सिर्फ हम अपने आलोचक पैदा करते है  न की प्रशसंक।  ये एक निरर्थक प्रयास है।  


दोस्तों ये कुछ नियम  है जिनको आप अपनाकर आपने व्यव्हार में परवर्तन ला सकते हे। यदि आपके पास इससे सम्बंधित ओर  ज्यादा जानकारी हो तो हमें जरूर लिखें ।  अपने कमेंट जरूर करे। 




दोस्तों अगर आपको मेरे ब्लॉग अच्छे लग रहे हो तोअपनी प्रतिक्रिया जरूर दें और ब्लॉग को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करे। 


-----------------------------------------------------------------------------------

ENGLISH TRANSLATION :-




Friends, our success depends on our behavior. Each of us wants that more and more people know me, people respect me and listen to me. My popularity soared. It is your behavior that sets you apart from the crowd.

Every one of us wants to be successful but does not want to bring any change in his behavior. Today's topic is very important. Before starting any task, we have to prepare you for that task if we want to succeed in that task.
As much importance as human behavior puts in being successful in business, it also holds importance in being successful in personal life. Our behavior determines our relationship in the family. Our behavior is also reflected in our children's upbringing.



To make our behavior effective, we have to pay attention to some special things. Here I am telling you some important rules which you can adopt in your life and bring changes in your business: -



1. Avoid criticisms: -

If you do not want to criticize you then you should stop criticizing others from today itself. There is no improvement from criticism, although relations definitely deteriorate. The confucius had said, "When the stairs of your house are not clean, do not talk about the frozen snow on the roof of others."
If an incident has happened, do not criticize anyone for it but instead take responsibility and focus on the solution. We are losing our abilities by criticizing. When we are criticizing someone, it comes back to us just as fast. While giving your response, be sure to wait a bit and then give your response.
It would be better that we praise people because returning to us will be praised.




2. Make a habit of giving true praise to people: -

Lose heart and praise people. Compliment them. Praise the wife's work at home, that of her subordinate in the office. Do not miss people wherever you get a chance, praise the people. This will bring you closer to the people. Take special care of one thing, praise it, not flattery. The big difference between the two is that one comes out of the heart and the other comes out of the teeth. Praise is always true and flattery is always false.


3. Work according to the wishes of the people: -

When you go fishing, you do not put the grain in the bite. We apply fish choice only then we are able to catch fish. People have their own personality, if you try to impose their will on them, then it will hit their ego and today nobody wants to hit their ego. If you want to increase the number of your good thinkers, then start understanding what people want from today itself.


4. Take interest in other people: -

When you start taking interest in other people then people start taking interest in you. And every one of us wants someone to take interest in it. See how much you will feel by calling people by their names. The person who does not take interest in others faces the most difficulties in his life, he causes the most harm to others. Such individuals have been seen to be more unsuccessful.

5. Keep a smile on your face: -

Smile is the signature of God on our face. Smiles are the hallmark of vivacity. Research says that people are more attracted towards people who keep smiling. Such people have more ability to learn any work. The effect of our facial smile is also visible in our family. Today every person is looking for happiness. Keep your inner self correct, your external environment will automatically be corrected.
"The person who does not have a smiling face should not open his shop"

6. Respect people: -

When you are talking to a person, listen to them carefully and do not interrupt them. Even if you do not agree with them. You can use some such words. "Yes, you are right, but can we see this work by doing something like this also?" .....
By using such words, you have also protested and you have expressed your opinion. And the front also did not mind. Praise the wife's actions at home. Respect people wherever the opportunity arises. Do it from the heart

7. Talk about the interests of the person in front: -

The best way to attract people to you is to let people talk about their interests. Today everyone wants someone to listen to him. If you do this, then the desire to work in people will increase. People will start getting closer to you.


 8. Treat people the way you want to be treated. Make people feel special. Everyone is special in something or other than us. Discuss his special point. Try to learn that special thing. When we pray for someone's good, we are selfish at that time because we are thinking the same about ourselves. This is the law of nature as we think about others, the same happens to us.





9. Do not see evil in people: -

 It would be better to pay attention to your behavior. By finding mistakes in others, you create a critic for yourself and not a fan.


10. Avoiding debate: -


When you argue, you may silence the person in front. You will think that I have won. Yes, you have won, but you have lost because you have lost a good thinker. In the debate, we only produce our critics and not praise. This is a fruitless effort.




Friends, these are some rules which you can adopt and you can change your behavior. If you have more information related to this, then do write to us. Do make your comments.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

if you have any doubt or information please let me know.

  🌍 धरती के रहस्य: एक अद्भुत ग्रह की गहराई में यात्रा (Geography Series – “धरती के रहस्य” विशेष लेख) 🌌 हमारी पृथ्वी – ब्रह्मांड में एक नील...