इस लॉकडाउन जैसी विपरीत परिस्थति ने हम सभी को बहुत कुछ सिखाया हे और सीखने का मौका भी दिया है। सालों साल दिन रात मेहनत करते रहने के बावजूद भी लोगों के पास इतना धन शेष नहीं था की 1 -2 महीने घर बैठ कर अपने परिवार का खर्च चलाया जा सके। तो फिर किस लिए इतनी मेहनत हो रही है।
इस लॉकडाउन में बहुत लोग तो खाने के दाने भर के लिए तरस गए। क्या क्या नहीं देखा इन 3-4 महीनों में।
दोस्तों हम कम कमा रहे है या फिर ज्यादा कमा रहे है अगर हमारे पास पैसे को लेकर उचित प्रबंधन नहीं है तो हम कभी भी आर्थिक रूप से स्वतंत्र नहीं हो सकेंगे। आपको आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा। जिनसे आप मात्र एक वर्ष में आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो जायेंगे। जैसे :-
1. आप सबसे पहले अपने कर्ज उतारे :-
कहाँ जाता है जिस आदमी को बीमारी नहीं वो स्वस्थ है। जिस व्यक्ति के पास कर्ज नहीं वो अमीर है।
आप सबसे पहले अपने कर्जों की सूची बनायें। सबसे पहले छोटे कर्जों को चुकाने का प्रयास करें।बड़े कर्जों को पहले चुकाने से बचें। जब आप छोटे कर्जों को चुका देंगे तो आपके अंदर एक सकारात्मक भावना का प्रसार होगा और आप धीरे धीरे अपने बड़े कर्जों को भी उतार सकेंगे।
2. इमरजेंसी फण्ड बनायें :-
अपनी इनकम का एक हिस्सा किसी भी आपातकालीन परिस्थति से निपटने के लिए बिलकुल रिजर्व रखें। इस फण्ड से आपको किसी भी तरह का कोई खर्च नहीं करना है। इसे जमा करें और भूल जाए।आपके पास कम से कम एक वर्ष का फण्ड रिज़र्व होना चाहिए ताकि आपको किसी भी बीमारी या लॉकडाउन जैसी परिस्थति से निपटने के लिए किसी के ऊपर निर्भर ना होना पड़े। इस लॉकडाउन ने लोगों को धन को बचाकर चलना तो सिखा दिया है।
भविष्य को ध्यान में रखते हुए अलग अलग फण्ड बनायें जैसे बच्चों की पढ़ाई के लिए अलग,शादी के लिए अलग। ऐसे ख़र्चों में एकदम ज्यादा खर्च करना पड़ता है लेकिन समय पर नहीं होने की वजह से कर्ज लेना पड जाता है। इसलिए पहले से ही व्यवस्था बनाकर चलें।
3. क्रेडिट कार्ड के उपयोग से बचें :-
दुनिया के टॉप अमीर रहे वॉरेन बफे कहतें है की यदि आप अमीर बनना चाहते है तो उधार का जीवन जीना बंद कर दें। बफे कहते है की क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल जीवन में भूल कर भी ना करें। जब आप क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते है तो आप दरअसल उस पैसे का उपयोग करते है जो आपका है ही नहीं और इस पैसे को खर्च करते समय आपको परेशानी भी नहीं होती है। लेकिन जब इसके भुगतान का समय आता हे तो आपका आर्थिक बजट हिल जाता है। मैने ऐसे कई लोगो को देखा है जो क्रेडिट कार्ड के बिल को लेकर तनाव में रहते है।
अपनी वर्तमान आय के अनुसार अपने ख़र्चों को नियंत्रित करें। आय से ज्यादा खर्च ना करें वरना आप कभी भी आर्थिक रूप से आजाद नहीं हो पायेँगे।
4. आज कुछ लोग अनावस्यक चीजों को खरीदने में अपना कीमती धन बर्बाद कर रहे है। कुछ लोग तो ऐसे लोगो के सामने बनावट दिखाने के लिए महंगी चीजें खरीदते हे जिन लोगो से इनका कोई लेना देना नहीं होता है। जब आपका काम 9 में हो रहा हो तो 100 खर्च करने की क्या जरूरत है।
5. अपनी कीमत बढ़ाये :-
दोस्तों एक कहावत हे की अमीर आदमी अगर पीतल भी पहने हुए हे तो लोग ये ही समझेंगे की गोल्ड पहने हुए है।मै ये ही कहना चाहता हूँ की आप नये नये स्किल्स सीखें। सीखने के लिये जहां भी मौका मिले सीखें। किसी सेमिनार में किसी ट्रैनिंग से ,किताबों से। और सीखने के लिये अपने ऊपर ख़र्च करने से पीछे ना हटे। दरअसल ये ख़र्च नहीं है ये तो आपका अपने ऊपर किया गया इन्वेस्टमेंट में हे जो आगे चलकर आपको रिटर्न देगा।
दोस्तों बचत करने के लिए आपको अपनी कमाई को बढ़ाना होगा और ख़र्चों को नियंत्रित करना होगा।
ये कुछ नियम है जिनका उपयोग करके आप काफी लाभ उठा सकते है।
दोस्तों अगर आपको मेरे आर्टिकल पसंद आते है तो मुझे कमेंट जरूर करें और इन्हें ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर जरूर करें।
-----------------------------------------------------------------------------------
ENGLISH TRANSLATION:-
Friends, every one of us wants to be financially independent today. Whether it is a low earner or a high earner. People keep earning for years, but they do not have enough money to deal with any emergency.
This lockdown-like situation has taught all of us a lot and has given an opportunity to learn. Despite working hard day and night for many years, people did not have enough money to spend their family sitting at home for 2 months. Then what is being worked so hard for.
In this lockdown, many people have longed for a grain of food. Don't see what in these 3-4 months.
Friends, we are earning less or earning more, if we do not have proper management about money then we will never be financially independent. You have to take care of certain things to become financially independent. With which you will become financially independent in just one year. like :-
1. You first off your debt: -
Where does the man who does not have the disease be healthy. The person who does not have debt is rich.
First of all, make a list of your debts. Try to pay off the small loans first. Avoid repaying the big loans first. When you repay the small loans, then a positive feeling will spread in you and you will be able to slowly take out your big loans also.
2. Make Emergency Fund: -
Keep a part of your income in reserve to deal with any emergency situation. You do not have to spend any kind from this fund. Submit it and forget it. You should have a fund reserve of at least one year so that you do not have to depend on anyone to deal with any situation like illness or lockdown. This lockdown has taught people to save money and walk.
Keeping the future in mind, make different funds like separate for children's education, separate for marriage. Such expenses have to be spent very much, but due to not being on time, one has to take loans. Therefore, make arrangements in advance.
3. Avoid using credit cards: -
Warren Buffett, the world's top rich, says that if you want to be rich, then stop living a life of debt. Buffet says that do not forget to use credit cards in life. When you use a credit card, you actually use money that does not belong to you and you do not have any problem while spending this money. But when it comes time to pay it, your financial budget is shaken. I have seen many people who are under stress regarding credit card bills.
Control your expenses according to your current income. Do not spend more than income, otherwise you will never be financially independent.
4.
Today some people are wasting their precious money in buying unnecessary things. Some people buy expensive things to show the texture in front of such people, people with whom they have nothing to do. What is the need to spend 100 when your work is done at 9?
5. Increase your price: -
Friends, there is a saying that if a rich man is wearing brass, then people will understand that he is wearing gold. I want to say that you should learn new skills. Wherever there is a chance to learn, learn. From a training in a seminar, from books. And do not hold back from spending on yourself to learn. Actually, it is not an expense, it is in your investment that will give you returns later.
To save friends, you have to increase your earnings and control the expenses.
These are some of the rules that you can use to benefit greatly.
Friends, if you like my articles, then definitely comment me and share them to as many people as possible.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
if you have any doubt or information please let me know.