जब आप किसी भी काम को सक्रीय रूप से कर रहे होते हे तो आप अपने ब्रेन की चेतन ऊर्जा का उपयोग कर रहे होते है। जैसे जब आपने पहली बार कार चलाना सीखी थी तो आपने इस काम को पूरी सक्रियता के साथ किया था। कब ब्रेक लेने हे,कब गेयर बदलना है,कब इंडिगेटर देने है आदि।
लेकिन आप तो आज भी कार चला रहे है। आज ना तो आपको ये पता हे की कब ब्रेक ले,कब गेयर बदलें,कब इंडिगेटर दे। आप आज इन सब संकेतो से आजाद है और आप आज इतने सक्रीय होकर भी कार नहीं चलाते जितना की आप सीखते समय चलाते थे। फिर भी आज आप पूरी सुरक्षा के साथ कार चला रहे है।
ये काम जो आपके साथ आज ऑटोमेटिक हो रहा है इसे भी आपका ब्रेन ही ऑपरेट कर रहा है। यहां आपका ब्रेन अवचेतन ऊर्जा के रूप में कार्य करता है।
आप 24 घंटे में से 16 घंटे सक्रीय रहते हे और 8 घंटे की नींद लेते है। आप इन 16 घंटो में आप अपने ब्रेन को कई तरह से सन्देश देते है। सुन कर,बोल कर,स्पर्श करके,देख कर,सूंघ कर। इन तरीको से आपका ब्रेन संदेशो को ग्रहण करता है।
आप दिन बार जो संकेत अपने मस्तिष्क को देते हे इन पर रात को आपका अवचेतन मस्तिष्क अपनी प्रतिक्रिया करता है। ये उन संकेतो पर ज्यादा जल्दी अपनी प्रतिक्रिया करता हे जिनको आप बार बार दोहराते रहते है। ऐसे विचार जिनसे आप अपनी भावनाओं को जोड़ते हे आपके अवचेतन मस्तिष्क के लिए सबसे ज्यादा आकर्षक विचार होते हे।
जब आप लगातार किसी एक ही विचार को दिन रात महसूस कर रहे होते है। तो आपका अवचेतन मस्तिष्क इस विचार सच मान लेता है और जो आप सोचते हे वो आपके जीवन में सच होने लगता है।
अगर आप किसी डर,चिंता या किसी अन्य नकारात्मक विचार के साथ रात में सोते है तो आपके अवचेतन मस्तिष्क को पूरा समय मिलता हे इस विचार को आपके जीवन में प्रकट करने के लिए और ये सच हो जाता है।
डॉक्टर जोशेफ मर्फी अपनी बहुचर्चित किताब ''आपके अवचेतन मन की शक्ति '' में बताते है की आपका अवचेतन मस्तिष्क जब भी स्वतः ही प्रोग्राम होता रहता हे जब आप इसे प्रोग्राम नहीं कर रहे होते है। मर्फी आगे कहते हे की अगर आपका अवचेतन मस्तिष्क स्वतः प्रोग्राम होने लगा तो आपके लिए गंभीर समस्या हो सकती है क्योंकि आपके मस्तिष्क में दिन भर में जितने भी विचार आते हे उसका 70 प्रतिशत नकारात्मक होते है।
लेकिन अगर आप अपने अवचेतन मस्तिष्क को खुद से प्रोग्राम कर रहे है तो ये आपके लिए गुलाम की तरह काम करेगा।
ये आपके उस विचार पर दिन रात काम करेगा जिसे आपने इसे दिया है। अगर आप खुद कोई विचार इसे दे रहे है तो सकारात्मक ही देंगे।
मर्फी कहते है की आपके अवचेतन मस्तिष्क के काम करने का सबसे महत्वपूर्ण समय सोने से ठीक 30 मिनट पहले का समय और उठने के 30 मिनट बाद तक का समय होता है।
आप इस समय में जिस भी विचार के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ते है ये आपके जीवन में सच होना सुरु हो जाता है।
नेपोलियन हिल अपनी बेस्ट सेलिंग किताब सोचो और अमीर बनों में अवचेतन मस्तिषक की शक्ति के बारे में विस्तार से बताते है।कैसे आप अपने इस मस्तिष्क की शक्ति का उपयोग कर सकते है और कैसे इससे लाभ लेकर आप अपना जीवन बदल सकते है।हिल बताते है की आप अपने जीवन में जो भी चाहते हे उसे सुबह शाम लिखे और बोलें। ये आपके जीवन में सच हो जायेगा।
एडल्ट एजुकेशन पर पूरे विश्व में चल रहे डेल कार्नेगी प्रोग्राम भी अवचेतन मस्तिष्क की शक्ति और इसके उपयोग पर आधारित होते है। ये प्रोग्राम आज विश्व भर में लाखों लोगों के जीवन को बदल चुके है।
बड़े बड़े कॉर्पोरेट आज इन प्रोग्राम्स को ले रहे है ताकि उनके कर्मचारियों का नजरिया सकारात्मक बना रहे।
दोस्तों जोशेफ मर्फी,नेपोलियन हिल,डेल कार्नेगी या फिर ब्रान ट्रेसी सभी दिग्गज लीडर अवचेतन मस्तिष्क की कार्य विधि के बारे में विस्तार से बताते है। ये सभी लीडर बताते है की आप अपनी दिनचर्या को इस तरह से प्रोग्राम करे की आपका व्यवहार सकारात्मक रहे।
अपने मुँह से कभी भी छोटी बात ना निकाले।दिन भर में आप जिन भी लोगो से मिलते है अपने व्यवहार पर ध्यान जरूर रखे। कोई भी नकरात्मक विचार अपने साथ ना लेकर आये। सोते समय अपने बारे में सकारात्मक प्रतिज्ञान जरूर करके सोयें।
दोस्तों इस दुनिया का हर इंसान यदि अपने सोने और उठने के तरिके को सुधार ले तो मै ये तो नहीं कहूंगा की आपका जीवन समस्याओं से 100 प्रतिशत मुक्त जायेगा लेकिन मै इतना पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूँ की आप पर कोई भी संकट ज्यादा दिन तक हावी नहीं रह पायेगा क्योंकि आपके अंदर आत्म विश्वास,उत्साह,आशावाद,उच्च दृष्टिकोण जैसे सकारात्मक गुण पैदा हो चुके होंगे।
इन गुणों के माध्यम से आप किसी भी नकारात्मक समस्या का बड़े ही अच्छे ढंग से सामना कर सकेंगे।
दोस्तों आशा करता हूँ मेरा ये आर्टिकल कुछ हद तक आपके काम आये। अगर आपको ये पसंद आये तो कमेंट और शेयर जरूर करे।
-----------------------------------------------------------------------------------
ENGLISH TRANSLATION:-
Our brain works in two ways. One in conscious form and the other in subconscious form. 10% of the brain's energy works in conscious form and 90% of the brain's energy works in subconscious form.
When you are actively doing any work, you are using the conscious energy of your brain. Like when you first learned to drive a car, you did this work with full activeness. When to take a break, when to change a gear, when to give an indigator, etc.
But even today you are driving a car. Today neither do you know when to take a break, when to change gear, when to give an indigator. You are free from all these signs today and you do not drive a car today as much as you used to drive while learning. Yet today you are driving a car with complete safety.
This work which is being automated with you today, is also operating your brain. Here your brain acts as subconscious energy.
You are active for 16 hours out of 24 hours and get 8 hours of sleep. In these 16 hours, you give many messages to your brain. By listening, speaking, touching, seeing, smelling. In these ways, your brain accepts the messages.
Your subconscious brain reacts to the signals you give to your brain day and night. It reacts more quickly to the signs that you keep repeating over and over. The thoughts with which you connect your feelings are the most attractive thoughts for your subconscious brain.
When you are constantly feeling the same thoughts day and night. So your subconscious mind accepts this idea as true and what you think starts coming true in your life.
If you sleep at night with any fear, anxiety or any other negative thought then your subconscious brain gets full time to reveal this idea in your life and it becomes true.
Dr. Joseph Murphy in his famous book "The Power of Your Subconscious Mind" states that whenever your subconscious brain is programmed automatically, when you are not programming it. Murphy goes on to say that if your subconscious brain starts being programmed automatically then it can be a serious problem for you because 70 percent of all the thoughts that come to your brain throughout the day are negative.
But if you are programming your subconscious brain yourself then it will work like a slave for you.
It will work day and night on the idea that you have given it. If you are giving some thought to it yourself, then you will give it positive.
Murphy says that the most important time for your subconscious brain to function is 30 minutes before bedtime and 30 minutes after you wake up.
Whatever thoughts you connect emotionally with in this time, it becomes true to be true in your life.
Napoleon Hill goes into his best-selling book ''THINK AND GROW RICH'' How you can use your brain power and how you can change your life by taking advantage of it. Write and speak whatever you want in your life in the morning and evening. This will come true in your life.
The Dale Carnegie programs running all over the world on adult education are also based on subconscious brain power and its use. These programs have changed the lives of millions of people around the world today.
Large corporations are taking these programs today so that the attitude of their employees remains positive.
Friends, Joseph Murphy, Napoleon Hill, Dale Carnegie, or Bran Tracy, all veteran leaders explain in great detail the functioning of the subconscious brain. All these leaders show that you program your routine in such a way that your behavior is positive.
Never take a small thing out of your mouth. Whichever people you meet throughout the day, be careful about your behavior. Do not bring any negative thoughts with you. While sleeping, make positive affirmation about yourself.
Friends, if every person of this world improves his sleep and his way of getting up, I will not say that your life will be 100 percent free from problems, but I can say with so much confidence that any crisis on you will last for more days. You will not be able to dominate because positive qualities such as self confidence, enthusiasm, optimism, high attitude will have been born in you.
Through these qualities, you will be able to face any negative problem in a very good way.
Friends, I hope this article has helped you to some extent. If you like this, then please comment and share.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
if you have any doubt or information please let me know.